दिल्ली के लाल किले के पास बम धमाके में हिमाचल प्रदेश का शख्स भी घायल, 45 साल के तिलक राज अस्पताल में भर्ती

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

दिल्ली के लाल किला के पास बीती सोमवार शाम को हुए बम धमाके में हिमाचल प्रदेश का शख्स भी घायल हुआ है। 20 घायलों की सूची में हिमाचल के तिलक राज का भी नाम है। फिलहाल, घायल तिलक का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, लाल किला के पास कार में ब्लास्ट के दौरान सूबे के हमीरपुर के रहने वाल तिलक राज पुत्र कृष्ण चंद भी घायल हुए हैं हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि 45 साल के तिलक राज घटना के दौरान वहां क्या कर रहे थे।

ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है कि दिल्ली में तिलक राज क्या करते हैं लेकिन घटना के दौरान मौके पर मौजूद होने की वजह से ब्लास्ट की चपेट में आ गए थे। घायल तिलक सीएम सुक्खू के गृहजिले से हैं।

उधर, सीएम सुक्खू ने दिल्ली बम धमाके पर दुख जताया है। साथ ही प्रदेश में पुलिस ने हाईअलर्ट जारी किया है और राज्यों की सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी है।

कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया दी और लिखा यह हरकतें कायर इंसान ही कर सकते हैं, इस तरह के कार्य केवल कायर व्यक्ति ही कर सकते हैं, जो समाज में नकारात्मकता और भय फैलाते हैं। हमारी मृतक लोगों के परिवार को संवेदनाएं और उनकी आत्मा को शांति मिले। ओम शांति ॐ.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...