बद्दी में होटल में खाने में निकला कॉकरोच, मैनेजर ने आरोप नकारे, बोले-खुद ही क्रिएट किया सीन

--Advertisement--

बीबीएन – रजनीश ठाकुर 

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के ओद्योगिक क्षेत्र बद्दी में बिग बाजार के पास स्थित आई सिक्योर होटल में खाने के दौरान कॉकरोच मिलने के आरोप लगे हैं।

स्थानीय निवासी हरीश और उनके रिश्तेदारों ने बताया कि वे परिवार के साथ डिनर करने होटल पहुंचे थे। उन्होंने सफाई की शिकायत भी की और कहा कि मच्छर-मक्खियां बहुत ज्यादा घूम रही हैं। इस बीच खाना सर्व होने लगा, तो प्लेट में कॉकरोच मिल गया।

हरीश ने मीडिया से बातचीत में कहा, “हमने पहले ही स्टाफ को मच्छर-मक्खियों की समस्या बताई थी और सफाई की मांग की, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। खाना खाते ही कॉकरोच निकला। जब उन्होंने मैनेजर से शिकायत की, तो कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे गुस्सा और भड़क गया।

हरीश ने हिमाचल सरकार, स्थानीय प्रशासन और फूड इंस्पेक्टर से मामले की जांच कर होटल पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसी लापरवाही जारी रही, तो ग्राहक सामूहिक विरोध के लिए मजबूर होंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में दर्दनाक हादसा! खाई में गिरा बोलेरो कैंपर, 18 वर्षीय युवती की मौके पर मौत

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में दर्दनाक सड़क हादसा सामने...

हिमाचल में सनसनीखेज वारदात! भाई ने पत्नी संग मिलकर की छोटे भाई की हत्या, झील में फेंकी लाश

हिमाचल प्रदेश में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात...

नालागढ़ में चिट्टा तस्कर पर बड़ा एक्शन, बद्दी पुलिस ने डेढ़ करोड़ की संपत्ति की सीज

नालागढ़ में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए...