पंचायत तकनीकी सहायक का 1000 रुपये के लिए डोल गया ईमान, बिजिलेंस ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

--Advertisement--

पंचायत समिति सदस्य से रिश्वत ली, मंडी में पंचायत सहायक रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों पकड़ा

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में विजिलेंस टीम ने पंचायत तकनीकी सहायक को रिश्वत लेते पकड़ा है। पंचायत समिति सदस्य से 1000 रुपये की रिश्वत ली। विजिलेंस ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपित ने 500 रुपये तीन दिन पहले लिए थे।

तकनीक सहायक संजय कुमार मंडी क्षेत्र की कसाण पंचायत में सेवारत है। एक हजार रुपये के लिए सरकारी कर्मचारी ने अपना ईमान बेच दिया। बीडीसी सदस्य ने विजिलेंस टीम को भ्रष्ट कर्मचारी की शिकायत की थी।

टीम ने पूरी तैयारी के साथ एक हजार रुपये रिश्वत लेने के दौरान तकनीकी सहायक को रंगे हाथ दबोच लिया। विजिलेंस ने आरोपित कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है व आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...