राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दुरगेला का कुश्ती खेल व जुडो खेल में दबदबा; विद्यालय के दो खिलाडी राष्ट्रीय स्तर के लिए कुराश खेल में चयनित।
शाहपुर – नितिश पठानियां
विगत वर्षों की भांति इस बार भी राजकीय उच्च पाठशाला दुर्गेला का U-14, U-17 व U-19 स्कूली खेलों में प्रदर्शन सराहनीय व उपलब्धियों भरा रहा। जिसमें अंडर 14 के अंतर्गत जिला स्तरीय जुड़ो खेल में आरव पठानियां व अनिरुद्ध गोल्ड मेडल, आदर्श डोगरा ने सिल्वर मेडल व केशव ने कुश्ती खेल में सिल्वर मेडल, नक्श ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।
वहीं जिला स्तरीय कुराश खेल में लड़कों ने सात गोल्ड मेडल व लड़कियों ने चार गोल्ड, दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया, जिसमें से 11 खिलाड़ी छात्र व छात्रा खिलाड़ियों का चयन अंडर 14 राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ।
U-17 के अंतर्गत कुश्ती खेल में अंकित कक्षा 10वीं का चयन राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। U-19 के अंतर्गत जिला स्तरीय खेलों में छात्रा वर्ग में जिया राणा ने गोल्ड मेडल व प्रिया राणा ने जुडो खेल में गोल्ड मेडल हासिल किया।
वहीं छात्र वर्ग में कुराश खेल में 04 गोल्ड, 01 सिल्वर, 02 ब्रॉन्ज मेडल व जुडो खेल में 03 गोल्ड, 01 सिल्वर, 01 ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए। जिसमें से 04 छात्र कुराश खेल व 02 छात्र जुडो खेल में राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयनित हुए।
U-19 राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में दुरगेला स्कूल के छात्रों ने 01 गोल्ड मेडल, कुनाल व 02 ब्रॉन्ज मेडल अंकित व अकसित ने कुराश खेल में हासिल किए। जिसमें कुनाल जे नाथ का चयन राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए हुआ। जिसका आयोजन 15 से 21 दिसम्बर साहनपुर उत्तर प्रदेश में होगा।
इस उपलब्धि पर विजेता खिलाड़ियों को स्कूल स्तर पर सम्मानित किया गया, जिसमें स्कूल के प्रधानाचार्य विरेंद्र सिंह पाल और डी.पी.ई. राजेश कुमार, पी.टी.ई. रवि कांत व समस्त स्टाफ ने हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं विजेता खिलाड़ियों को दीं व भविष्य में भी ऐसा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

