दर्दनाक हादसा: बीआरओ कर्मियों को लेकर जा रही बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, 15 घायल

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

बर्फीले और दुर्गम क्षेत्र में देश की सुरक्षा के लिए बुनियादी ढांचा तैयार कर रहे सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कर्मियों की एक बस लेह-लद्दाख के जांस्कर क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

यह बस शिकुंला टनल निर्माण कार्य में लगे 126 आरसीसी के कर्मियों को ले जा रही थी। इस दर्दनाक हादसे में लगभग 15 जवान घायल हो गए हैं।

जांस्कर में चिकित्सा सुविधाओं की कमी के चलते, सभी घायल जवानों को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल केलांग लाया गया। पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना के बाद सभी घायलों को एयरलिफ्ट कर केलांग पहुंचाया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी केलांग, डॉ. रोशन लाल के बोल

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) केलांग, डॉ. रोशन लाल ने बताया कि अस्पताल में 10 घायलों का उपचार चल रहा है और उनकी निगरानी की जा रही है। वहीं, पांच जवानों को गंभीर चोटें आई हैं। इनमें से चार जवानों को बेहतर इलाज के लिए कुल्लू रेफर किया गया है, जबकि एक जवान की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...