उधारी को लेकर खूनी झड़प, व्यक्ति पर किया दराट से हमला, हालत नाज़ुक

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

 

शहर के आईटीआई चौक के पास रविवार रात उधारी के पैसों को लेकर शुरू हुई बहसबाजी ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने दराट से हमला कर एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद एम्स बिलासपुर रैफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार रौड़ा सेक्टर-3 बिलासपुर निवासी वसीम उर्फ मूसा की दुकान में रविवार देर शाम कुछ लोग पार्टी कर रहे थे। इनमें कामां निवासी दिल कुमार, कुल्लू जिले के आस्क गांव निवासी संदीप कुमार और लोअर निहाल निवासी विजय कुमार शामिल थे।

पार्टी के दौरान दिल कुमार और मूसा के बीच 10,000 की उधारी को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। कहासुनी बढ़ने पर दिल कुमार, संदीप और विजय अपनी कार (HP 23A-6636) में बैठकर वहां से निकल गए।

 

बताया जा रहा है कि थोड़ी दूर जाने के बाद मूसा ने अपनी गाड़ी से उनका पीछा किया और करीब 200–300 मीटर आगे उनकी कार को रोक लिया। इसी दौरान उसने दराट निकालकर विजय कुमार पर हमला कर दिया।

अचानक हुए हमले में विजय की बाजू पर गहरी चोट आई और उसकी एक उंगली कट गई। घायल को तुरंत जिला अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने पर उसे एम्स बिलासपुर रैफर कर दिया गया।

 

हमले के बाद मूसा सीधे घायल के घर पहुंच गया और परिजनों को धमकाने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने मूसा की पिटाई कर दी। इस दौरान उसकी गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया गया।

 

सूचना मिलने पर पुलिस चौकी शहर की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं।

पुलिस अधीक्षक संदीप धवल के बोल 

पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में उधारी के पैसों को लेकर विवाद सामने आया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दोनों पक्षों का मेडिकल करवाया जा रहा है और आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...