भूतपूर्व सैनिकों की भर्ती के लिए निगम ने जारी किया शेड्यूल

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

विभिन्न परियोजनाओं में भूतपूर्व सैनिकों की आउटसोर्स आधार पर भर्ती के लिए हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निगम हमीरपुर ने जिलावार भर्ती का शेड्यूल जारी किया है।

निगम के मुख्यालय हमीरपुर में होने वाली इस भर्ती के लिए जेसीओ रैंक और अन्य रैंक के पूर्व सैनिकों के लिए अलग-अलग शेड्यूल निर्धारित किया गया है।

  • निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक कर्नल पीएस अत्री ने बताया कि 26 नवंबर को सुबह 11 बजे जिला हमीरपुर और ऊना के सेवानिवृत्त जेसीओ-नायब सूबेदार, सूबेदार, सूबेदार मेजर और ऑनरेरी कमीशन धारकों की भर्ती की जाएगी।
  • ऑनरेरी नायब सूबेदार को सिक्योरिटी सुपरवाइजर के पद के लिए पात्र नहीं माना जाएगा। इसी प्रकार, 27 नवंबर को कांगड़ा और चंबा,
  • 28 को मंडी, कुल्लू, लाहौल-स्पिति और किन्नौर,
  • 29 नवंबर को शिमला, बिलासपुर, सोलन और सिरमौर के भूतपूर्व जेसीओ भर्ती किए जाएंगे।

इच्छुक उम्मीदवारों की आयु एक जनवरी 2026 को 54 वर्ष से कम होनी चाहिए। केवल पंजीकृत उम्मीदवारों को ही भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी।

उन्हें मूल डिस्चार्ज बुक एवं इसके सभी पृष्ठों की स्वप्रमाणित प्रतियां साथ लानी हांेगी। भर्ती के लिए कोई भी यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा। एस-फैक्टर (मनोवैज्ञानिक) श्रेणी वाले पूर्व सैनिक पात्र नहीं होंगे।

एमएसीपी नायब सूबेदार सहित हवलदार तक के अन्य रैंकों के भूतपूर्व सैनिकों की भर्ती के लिए जारी शेड्यूल के अनुसार

  • 18 नवंबर को जिला हमीरपुर,
  • 19 नवंबर को जिला कांगड़ा के पंजीकरण संख्या 11000 तक के भूतपूर्व सैनिकों और
  • 20 नवंबर को 11000 से ऊपर की पंजीकरण संख्या वाले भूतपूर्व सैनिकों,
  • 21 को मंडी, 22 को ऊना, शिमला
  • और किन्नौर, 24 नवंबर को सोलन, कुल्लू और सिरमौर,
  • 25 नवंबर को चंबा, बिलासपुर और लाहौल-स्पिति के भूतपूर्व सैनिकों की भर्ती की जाएगी।

इच्छुक उम्मीदवारों की आयु एक जनवरी 2026 को 55 वर्ष से कम होनी चाहिए। अन्य नियम एवं शर्तें जेसीओ रैंक की भर्ती जैसी ही होंगीं।

अधिक जानकारी के लिए निगम के दूरभाष नंबर 01972-222479 पर संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...