10 को एम्स के लिए महिला गार्ड भर्ती करेगी पूर्व सैनिक निगम

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निगम हमीरपुर 10 नवंबर को सुबह 10 बजे हमीरपुर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर के लिए महिला सुरक्षा गार्ड के पदों हेतु आउटसोर्स आधार पर भर्ती करेगी।

निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक कर्नल पीएस अत्री ने बताया कि वीर नारियां, भूतपूर्व सैनिकों या सेवारत सैनिकों की मैट्रिक पास पत्नियां और बेटियां इन पदों के लिए पात्र हैं। इनकी आयु एक जनवरी 2026 को 45 वर्ष से कम होनी चाहिए।

उन्हें डिस्चार्ज बुक या आश्रित कार्ड, चरित्र प्रमाण पत्र, बोनाफाइड हिमाचली प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंंक खाता संख्या, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, 4 पासपोर्ट साइज फोटो, अन्य डिप्लोमा, प्रशिक्षण या अनुभव से संबंधित दस्तावेज साथ लाने होंगे।

चयनित उम्मीदवारों को ईपीएफ सहित कुल 24 हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए निगम के दूरभाष नंबर 01972-222479 पर संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी, बैकडेट से होंगे रेगुलर, आदेश जारी

हिमखबर डेस्क स्कूल शिक्षा विभाग में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा...

शराब के नशे में व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, टांडा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र से एक...