एक करोड़ ठगने वाले राजस्थान से गिरफ्तार, धर्मशाला पुलिस ने दबोचे शातिर, सवा दो लाख की नकदी बरामद

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के दो लोगों से एक करोड़ की ठगी के दो मामलों में साइबर पुलिस ने राजस्थान से दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। उक्त आरोपियों ने एक मामले में 72 लाख व दूसरे में 23 लाख का ऑनलाइन इन्वस्टमेंट ट्रेडिंग के नाम पर चूना लगाया था। कुल मिलाकर इसमें 95 लाख की बड़ी ठगी हुई थी।

पुलिस थाना धर्मशाला की टीम ने बड़ा बेकथू्र प्राप्त करते हुए साइबर अपराधियों को राजस्थान से धर्मशाला पहुंचाया है। साथ ही शातिर आरोपियों से सवा दो लाख की राशि भी रिकवर कर ली है। साइबर पुलिस थाना उत्तरी खड धर्मशाला ने दो प्रमुख साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो ऑनलाइन धोखाधड़ी में लिप्त थे। इन अपराधियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 419, 420 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66 डी के तहत मामले दर्ज किए थे।

पहला मामला 17 सितंबर, 2024 का है, जिसमें आरोपियों ने नगरोटा सूरियां के निवेशक से 71 लाख 62 हजार 850 की धोखाधड़ी की थी। इस मामले में साइबर पुलिस की टीम ने आरोपी मनोज कुमार गुर्जर (निवासी, सालोड़ा इंडस्ट्रियल एरिया, गंगापुर, राजस्थान) को राजस्थान के स्वाई माधोपुर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

दूसरा मामला पांच फरवरी 2024 को दर्ज हुआ, जिसमें पालमपुर के एक निवेशक से 22 हज़ार 25 हज़ार की धोखाधड़ी की गई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी चंद्र मोहन शर्मा (निवासी, वार्ड नंबर छह विजय नगर, मिरजापुर, गंगानगर, राजस्थान) को पुलिस स्टेशन बिंदाइका, जयपुर, राजस्थान के अधिकार क्षेत्र से गिरफ्तार किया। जांच के दौरान, इन दोनों मामलों में कुल दो लाख आठ हजार की राशि बरामद की गई है, जो आरोपियों से वसूली गई।

एएसपी साइबर पुलिस थाना धर्मशाला प्रवीण धीमान के बोल 

एएसपी साइबर पुलिस थाना धर्मशाला प्रवीण धीमान ने बताया कि साइबर पुलिस थाना धर्मशाला के निरीक्षक कमलेश कुमार, अमित कटोच, विशाल पटियाल व अनिश कुमार की टीम ने इन आरोपियों को गिरफ्तार कर धर्मशाला में पहुंचाया है। ठगी के दो मामलों में दो आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...