ज्वालामुखी कॉलेज के नजदीक खुली शराब की दुकान, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

--Advertisement--

हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, कॉलेज के पास शराब की दुकान का मामला, 26 नवंबर को अगली सुनवाई

हिमखबर डेस्क

प्रदेश हाईकोर्ट ने राजकीय महाविद्यालय ज्वालामुखी के 100 मीटर के दायरे में शराब की दुकान खोलने पर संज्ञान लिया है। कोर्ट ने मुख्य सचिव सहित उपायुक्त व एसडीएम कांगड़ा और आबकारी विभाग कांगड़ा के सहायक आयुक्त को नोटिस जारी किया है।

मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायाधीश जिया लाल भारद्वाज की खंडपीठ ने कालेज के विभिन्न छात्रों द्वारा मुख्य न्यायाधीश के नाम लिखे पत्र पर संज्ञान लेते हुए सरकार से जवाबतलब किया है।

शिकायत में बताया है कि शराब की दुकान को कालेज के बहुत पास और राष्ट्रीय राजमार्ग से 100 मीटर की दूरी पर शिफ्ट कर दिया है जो कानूनी रूप से अवैध है। मामले पर सुनवाई 26 नवंबर को होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...