शिमला में कांगड़ा की महिला से दुष्कर्म, 3 साल बाद पुलिस में शिकायत, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

कांगड़ा जिला की एक शादीशुदा महिला के साथ शिमला में दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। महिला के साथ दुष्कर्म की घटना 3 साल पुरानी है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में बताया है कि वर्ष 2022 में मनीष नामक व्यक्ति उसे शिमला लेकर आया था। आरोप है कि आरोपी ने पहले उसे एक सरकारी क्वार्टर में ले जाकर जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

इसके बाद आरोपी ने शिमला के एक निजी होटल में भी उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने यह भी बताया कि इस दौरान आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और उसे धमकाया।

महिला की शिकायत के आधार पर बालूगंज पुलिस थाना में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (2) (एन) और 323 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह एफआईआर धर्मशाला थाना, जिला कांगड़ा से भेजी गई शून्य एफआईआर के आधार पर दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपों की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...