ठियोग के नमाणा गांव में आग का तांडव: 5 घर जलकर हुए राख, जिंदा जली गाय

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

शिमला जिले के ठियोग उपमंडल अंतर्गत नमाणा गांव में शनिवार एक भयानक अग्निकांड ने पाँच परिवारों के आशियाने उजाड़ दिए। आग इतनी भीषण थी कि बालक राम, संत राम, हरि राम, लायक राम और रती राम के मकान देखते ही देखते जलकर राख हो गए।

इस दर्दनाक घटना में संपत्ति के साथ-साथ एक बेजुबान जानवर, गाय की भी जलकर मौत हो गई। आग बुझाने के प्रयास में सबसे बड़ी बाधा गांव तक पहुँचने वाला संकरा रास्ता बना। सड़क की तंग हालत के कारण अग्निशमन विभाग का बड़ा वाहन मौके तक नहीं पहुँच पाया।

हालांकि, स्थानीय निवासियों ने साहस का परिचय देते हुए दमकल कर्मियों के साथ मिलकर छोटे टुल्लू पंप और स्प्रे पंपों की मदद से आग पर काबू पाने की जी-तोड़ कोशिश की, लेकिन तब तक पाँचों मकान पूरी तरह से जल चुके थे।

घटना की सूचना मिलते ही उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) ठियोग, शशांक, तुरंत नमाणा गांव पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस अग्निकांड में पीड़ित परिवारों को करोड़ों रुपये का भारी नुकसान झेलना पड़ा है। प्रशासन ने तत्काल इन बेघर हुए परिवारों को अंतरिम सहायता राशि प्रदान की है।

फिलहाल, आग लगने के मूल कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और जांच जारी है। यह हादसा एक बार फिर पहाड़ी इलाकों में संकरी सड़कों के कारण आपातकालीन सेवाओं के पहुँचने में आने वाली मुश्किलों को उजागर करता है

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...