मुकेश अग्निहोत्री ने ज्वालामुखी कुलदेवी में नवाया शीश, बेटी के विवाह का दिया प्रथम निमंत्रण

--Advertisement--

ज्वालामुखी शक्तिपीठ के सौंदर्यीकरण पर व्यय होंगे 100 करोड़: मुकेश, बोले पारंपरिक पूजा पद्धति में लाई, गुणवत्ता, पुजारियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

हिमखबर डेस्क

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए महत्त्वाकांक्षी योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। माता श्री ज्वालाजी और माता श्री नैना देवी मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए  100-100 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर के लिए 56.26 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं और लगभग 250 करोड़ रुपये की लागत से एक भव्य परिसर का निर्माण किया जा रहा है। मंदिरों के पुजारियों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इस क्रम में हाल ही में माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर के 15 और माता श्री नैना देवी मंदिर के 10 पुजारियों को बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के माध्यम से ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया है।

बुधवार उप मुख्यमंत्री  मुकेश अग्निहोत्री ने  बुधवार को  बेटी डॉ. आस्था अग्निहोत्री सहित अपनी कुलदेवी माँ श्री ज्वाला मंदिर में माथा टेका और विधिवत पूजा-अर्चना की तथा बेटी के विवाह का प्रथम निमंत्रण भी दिया इसके उपरांत के माता श्री बगलामुखी मंदिर भी पहुंचे और यहाँ भी विधिवत शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

उन्होंने कहा कि हिमाचल की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए लगभग 11.16 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अतिरिक्त मंदिरों में नियमित पूजा-अर्चना और अधोसंरचना के बेहतर रख-रखाव के लिए एक करोड़ रुपये की वार्षिक सहायता दी जा रही है। छोटे मंदिरों को पूजा-अर्चना के लिए दी जाने वाली राशि को वर्ष 2025-26 में दोगुना कर दिया गया है।

प्रदेश के सभी मंदिरों में चरणबद्व तरीके से ऑनलाइन लंगर बुकिंग और ऑनलाइन दर्शन जैसी डिजिटल सेवाएं भी सुविधा शीघ्र ही आरम्भ की जाएगी। पारंपरिक पूजा पद्धति में गुणवत्ता लाई जाए और मंदिरों का विकास डिजिटल व व्यवस्थित रूप से हो।

उन्होंने कहा कि हिमाचल की लोक संस्कृति और समृद्ध परम्पराएं विश्व प्रसिद्ध हैं। यहां स्थित भव्य मंदिर और ऐतिहासिक स्थल सदियों से ही लोगों के आकर्षण का कंेद्र रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य की सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण की दिशा में प्रमुखता से कार्य कर रही है। इसके लिए राज्य सरकार ने अब तक 550 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि स्वीकृत की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...