आंगनवाड़ी सहायिका के दो पदों हेतु आवेदन आमंत्रित

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

बाल विकास परियोजना अधिकारी मंडी सदर जितेंद्र सैनी ने जानकारी दी है कि समेकित बाल विकास सेवा योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत स्योग के सारी आंगनवाड़ी केंद्र में और ग्राम पंचायत सुहड़ा के लोअर सुहड़ा-3 आंगनबाड़ी सहायिका का रिक्त पद भरा जाना है। इसके लिए महिला उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इस पद के लिए मासिक मानदेय 5500 रुपये निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 नवम्बर रखी गई है, जबकि साक्षात्कार 14 नवम्बर को प्रातः 11 बजे एसडीएम कार्यालय मंडी में आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि केवल महिला उम्मीदवार ही इस पद के लिए पात्र होंगी। आवेदिका की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा उसका नाम संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र के सर्वे परिवारों की सूची में दर्ज होना अनिवार्य है।

इसके अतिरिक्त परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए और उम्मीदवार का 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है। हिमाचल प्रदेश का स्थायी निवासी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना भी आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि इच्छुक महिलाएं सादे कागज पर आवेदन पत्र भरकर सभी आवश्यक दस्तावेजों की सत्यापित प्रतियों सहित 4 नवम्बर तक कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी मंडी-सदर में जमा करवा सकती हैं। साक्षात्कार के दिन सभी मूल दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य रहेगा।

उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, विशेष श्रेणियों तथा व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर होगी।

अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार बाल विकास परियोजना अधिकारी, मंडी सदर के दूरभाष नंबर 01905-225540 पर संपर्क कर सकती हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

CM सुक्खू ने मनाया 62वां जन्मदिन, काटा 62 किलो का केक; ड्रोन से हुई पुष्प वर्षा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

हिमाचल की महिलाओं को ₹1500 के लिए करना होगा यह काम, नए नियम हुए लागू

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार की इन्दिरा गांधी प्यारी बहना...

हिमाचल में 52 लीटर दूध देने वाली ‘गाय’ और डेढ़ क्विंटल वजनी ‘बकरा’

हिमखबर डेस्क  राज्य स्तरीय नलवाड़ किसान मेले में इस बार...

ट्रक पर तिरपाल डालते समय करंट की चपेट में आया शख्स, मौके पर मौत

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के नाहन के...