वी.आर.वी. संतरा ब्रांड की 47 पेटियाँ अवैध देसी शराब बरामद, मामला दर्ज

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

प्राप्त विशेष गुप्त सूचना के आधार पर जिला कुल्लू आबकारी टीम द्वारा हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम, 2011 के प्रावधानों के अंतर्गत बजौरा क्षेत्र में सड़क जांच अभियान चलाया गया।

जांच के दौरान मंडी की ओर से आ रही एक ब्रेज़ा गाड़ी को बजौरा में रोका गया, जिसमें से वी.आर.वी. संतरा ब्रांड की 25 पेटियाँ अवैध देसी शराब बरामद की गईं।

वाहन चालक से उक्त शराब के लिए वैध आबकारी पास एवं आवश्यक दस्तावेज़ प्रस्तुत करने को कहा गया, परंतु वह प्रस्तुत करने में असमर्थ रहा।

अतः बरामद अवैध शराब को मौके पर ही ज़ब्त करते हुए हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम, 2011 की धारा 39 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

इसी प्रकार, पारला भून्तर क्षेत्र में की गई एक अन्य कार्रवाई के दौरान एक चिकन शॉप से सटे गुप्त कमरे (स्टोर) से वी.आर.वी. संतरा ब्रांड की 22 पेटियाँ अवैध देसी शराब बरामद की गईं।

बरामद मदिरा को मौके पर ज़ब्त करते हुए हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम, 2011 की धारा 39 के अंतर्गत पृथक मामला दर्ज किया गया।

इस निरीक्षण एवं प्रवर्तन कार्रवाई में फूल चंद राणा (राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी), पंकज राणा (सहायक राज्य आबकारी अधिकारी, बंजार वृत्त), राकेश कुमार (सहायक राज्य आबकारी अधिकारी, कुल्लू वृत्त), आरक्षी खीमा राम कौंडल तथा चालक सुरेश कुमार शामिल रहे।

उपायुक्त, राज्य कर एवं आबकारी, कुल्लू मनोज डोगरा ने टीम की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध ऐसी प्रवर्तन कार्रवाइयाँ भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगी, ताकि हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम, 2011 के प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जा सके और जिले में अवैध शराब व्यापार पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...