स्वां नदी में अवैध खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन JCB और 10 टिप्पर जब्त

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा 

जिला की स्वां नदी एक बार फिर अवैध खनन को लेकर सुर्खियों में है। देर रात पुलिस ने फतेहपुर क्षेत्र में दबिश देकर खनन माफिया के गोरखधंधे का पर्दाफाश किया। पुलिस कार्रवाई के दौरान तीन जेसीबी मशीनें और 10 टिप्पर रेत से लदे हुए पकड़े गए, जिनमें कई बिना नंबर प्लेट के थे।

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई 12 और 13 अक्टूबर की मध्यरात्रि को पुलिस अधीक्षक ऊना अमित यादव के नेतृत्व में की गई। एसएचओ मैहतपुर अंकुश डोगरा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की दबिश पड़ते ही अधिकांश चालक अंधेरे और कीचड़ का फायदा उठाकर भाग निकले, हालांकि दो टिप्परों और एक जेसीबी के चालक मौके पर ही पकड़ लिए गए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने अवैध खनन में इस्तेमाल तीन जेसीबी मशीनें और 10 टिप्पर कब्जे में लिए हैं। उन्होंने कहा कि मौके से फरार हुए अन्य चालकों की पहचान पकड़े गए आरोपियों से करवाई जा रही है।

एएसपी भाटिया ने स्पष्ट किया कि पुलिस “जीरो टॉलरेंस” की नीति पर काम कर रही है और अवैध खनन में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि यह पूरा गिरोह लंबे समय से रात के समय नदी से रेत की चोरी में संलिप्त था, लेकिन अब इस कार्रवाई ने खनन माफिया के हौसले पस्त कर दिए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...