काॅलेज के नए भवन में चिट्टे के साथ पकड़ा युवक

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

पुलिस ने सरोल स्थित मैडीकल कालेज के नए भवन के पास एक युवक से 2.60 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। सदर थाने में मुकद्दमा दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस जवानों ने रात को मैडीकल कालेज सरोल के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान एक ट्रक को जांच के लिए रोका गया। पुलिस दल को देख ट्रक सवार घबरा गया। पुलिस ने ट्रक की तलाशी करने के लिए वाहन चालक को रुकने का इशारा किया।

इसके बाद चालक से गाड़ी के कागज मांगे व देर रात आने का कारण पूछा तो युवक पुलिस को संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने शक के आधार पर वाहन की तलाशी ली। तलाशी लेने पर युवक से 2.60 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।पूछताछ में युवक की पहचान अजय कुमार पुत्र ज्ञान चंद निवासी डल्हौजी के तौर पर की गई है।

एसपी अभिषेक यादव के बोल

एसपी अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जिला चम्बा में पुलिस द्वारा छेड़े गए नशे के अभियान के दौरान यह सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने गुप्त सूचना के दौरान नाका लगाकर नशे के सौदागर को दबोचा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर: दक्षिण भारतीय शैली में सजा रूलहेड का मलह माता सुकराला मंदिर

दक्षिण भारतीय शैली में सजा रूलहेड का मलह माता...

हिमाचल प्रदेश का बजट निराशाजनक, जन बिरोधी – इन्दु बाला गोस्वामी

हिमखबर डेस्क  राज्य सभा सांसद सुश्री इन्दु बाला गोस्वामी ने...

गोरडा छिन्ज मेले में बतौर मुख्यातिथि की शिरकत, मेले को 21 हजार रुपये देने की घोषणा

सुक्खू सरकार का चौथा बजट ग्रामीण अर्थव्यवस्था को करेगा...

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...