तीन मंजिला मकान जलकर राख, दो परिवार बेघर, 90 लाख का नुक्सान

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

कोटखाई उपमंडल के अंतर्गत जाशला गांव में सोमवार सुबह एक तीन मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। लकड़ी-पत्थर से बना यह मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया, जिसमें 12 कमरे और दो रसोईघर थे। इस मकान में दो परिवार लायक राम पुत्र कन्या राम और सुंदर सिंह पुत्र लायक राम निवास कर रहे थे।

आगजनी में घर का सारा राशन, कपड़े और घरेलू सामान जल गया। गनीमत रही कि घटना सुबह के समय हुई, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि आग लगते समय घर में दो बुजुर्ग मौजूद थे, जो समय रहते बाहर निकल आए, अन्यथा कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

हालांकि स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर पावर स्प्रेयर व अन्य साधनों से आग बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद कोटखाई और टिक्कर से फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक सबकुछ जलकर खाक हो चुका था। प्रशासन के अनुसार प्रारंभिक नुक्सान लगभग 90 लाख रुपए आंका है।

नायब तहसीलदार कोटखाई कलम सिंह के बोल

नायब तहसीलदार कोटखाई कलम सिंह ने मौके का निरीक्षण कर बताया कि प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत के तौर पर 30 हजार रुपए नकद, 6 कंबल और 2 तिरपाल उपलब्ध करवाए गए हैं। फिलहाल पीड़ित परिवारों को पड़ोसियों के घर में अस्थायी रूप से ठहराया गया है। आगे की राहत राशि हेतु आरएमएस पोर्टल पर आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...