नशा माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार, कार से 6 किलो चरस बरामद, 3 युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

नूरपुर – स्वर्ण राणा

पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। नूरपुर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक ऑल्टो कार से 6 किलो से अधिक चरस की खेप बरामद कर मंडी जिले के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत दिवस पुलिस थाना नूरपुर की टीम ने कंडवाल में नाका लगाया हुआ था। इस दौरान एक अस्थायी नंबर (T1025-HP-1132 L) ऑल्टो कार को जांच के लिए रोका गया। कार में तीन युवक सवार थे, जिनकी पहचान अनु कुमार पुत्र धनी राम निवासी गांव त्ररेला, जिला मंडी, सुरेश कुमार पुत्र सुख राम निवासी गांव द्रोण, जिला मंडी और राम लाल पुत्र कली राम निवासी गांव द्रोण, जिला मंडी के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान पुलिस को कार से 6 किलो 44 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ थाना नूरपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

एसपी अशोक रत्न के बोल

पुलिस जिला नूरपुर के एसपी अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 2025 में अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 74 मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

इन मामलों में 1 किलो 530.69 ग्राम हैरोइन/चिट्टा, 23 किलो 154 ग्राम चरस, 23 किलो 570 ग्राम चूरा-पोस्त (भुक्की) और नशे से अर्जित 1,27,31,400 रुपए की नकद राशि बरामद की गई है। इसके अलावा वित्तीय जांच के दौरान नशा तस्करों की 24,68,94,841 रुपए की चल-अचल संपत्ति को भी जब्त किया जा चुका है।

इस वर्ष नशे के कारोबार में शामिल 112 पुरुषों और 20 महिलाओं समेत कुल 132 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने दोहराया कि भविष्य में भी नशा माफिया के खिलाफ यह अभियान इसी तरह जारी रहेगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मातम में बदलीं शादी की खुशियां, नदी में नाव पलटने से 6 लोग डूबे, तीन शव मिले, 3 लापता

हिमखबर डेस्क हमीरपुर जिले के कुरारा क्षेत्र में यमुना नदी...

साइप्रस का वीजा लगा था, टिकट भी कन्फर्म थी, 3 दिन पहले लापता हो गया 22 वर्षीय पंकज, आज मिली लाश

हिमखबर डेस्क ब्लॉक इंदौरा की मलकाना पंचायत के गांव ढसौली में...