ऊना के बाथड़ी में कबूतरबाजी: कनाडा भेजने के नाम पर ठग लिए साढ़े 13 लाख

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा

विदेशों में वर्क वीजा पर भेजकर लाखों-करोड़ों रुपए कमाने के सब्जबाग दिखाकर कई नटवरलाल युवाओं को ठगने का काम कर रहे हैं। ठग एजेंट बेरोजगार युवाओं को विदेशों में जाकर मोटी रकम कमाने का लालच देकर आसानी से ठगी का शिकार बना रहे हैं।

जिला ऊना में कई युवा ऐसे एजेंटों का शिकार हो चुके हैं। पुलिस के पास भी आए दिन ऐसी शिकायतें पहुंच रही है। इसके बावजूद ऐसी घटनाए रुकने का नाम नहीं ले रही है। अब ऐसे ही एक मामले में बाथड़ी निवासी एक युवक के साथ कथित एजेंटों ने 13.50 लाख रुपए की ठगी की है। हालांकि उक्त लोगों ने कुछ राशि युवक को लौटा दी, लेकिन अब 8.50 लाख रुपए लौटाने का नाम नहीं ले रहे हैं।

पीडि़त युवक नरेंद्र कुमार निवासी बाथड़ी (हरोली) ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है। जिसके आधार पर पुलिस ने पंजाब के चार एजेंटों के खिलाफ धारा 403, 406, 415, 416, 418, 419, 420, 120 के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

पुलिस के पास दी रपट में नरेंद्र कुमार ने बताया कि एक दपंत्ति सहित 4 लोग वर्ष 2020 में उसके संपर्क में आए थे। उक्त लोगों ने अपने आपको एजेंट व सब एजेंट बताते हुए इसे कनाडा में वर्क वीजा पर भेजने की बात कही थी। उक्त लोगों ने धोखाधड़ी कर इससे 13.50 लाख रुपए की राशि बैंक खातों के माध्यम से ले ली, लेकिन इसे कनाडा नहीं भेजा गया।

हालांकि उक्त लोगों ने इसकी कुछ राशि वापिस लौटा दी, लेकिन 8.50 लाख रुपए आज दिन नहीं नहीं लौटाए। इसने कई बार अपने पैसे वापिस करने के लिए उक्त लोगों को कहा, लेकिन वह हर बार टालमटोल कर रहे हैं। अब थक हारकर इसने टाहलीवाल पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।

एसपी अमित यादव के बोल

उधर, एसपी अमित यादव ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुरविंद्र सिंह निवासी फिरोजपुर, गुरसेवक सिंह, मंदीप कौर पत्नि गुरसेवक सिंह निवासी फिरोजपुर, मनप्रीत सिंह निवासी फगवाड़ा (पंजाब) के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...