ट्रेनिंग कर रहे 21 वर्षीय जवान की रहस्यमयी मौत

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जुब्बल उपमंडल के सेंज-बेठाड़ा गांव का माहौल बुधवार को बेहद गमगीन रहा। डोगरा रैजीमैंट, झारखंड में ट्रेनिंग कर रहे 21 वर्षीय जवान की रहस्यमयी मौत ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया। संजय कुमार पुत्र मनोहर दास का पार्थिव शरीर जब पैतृक गांव पहुंचा तो ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं और हर कोई शहीद बेटे को अंतिम विदाई देने उमड़ पड़ा।

सुबह गांव की पगडंडियों पर मातम पसरा था। अंतिम यात्रा में बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे और दूर-दराज से पहुंचे रिश्तेदार शामिल हुए। चारों ओर ‘अमर रहे’ और ‘भारत माता की जय’ के गगनभेदी नारे गूंज उठे। परिजन बिलखते रहे और गांव का माहौल शोक की चादर में लिपटा रहा।

रैजीमैंट के आला अधिकारी और नायब तहसीलदार सरस्वती नगर दिनेश शर्मा की मौजूदगी में जवान को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर को जब सलामी दी गई तो हर आंख भर आई। ग्रामीणों ने फूलों की वर्षा कर अपने जांबाज बेटे को श्रद्धांजलि अर्पित की।

बताया जा रहा है कि जवान 27 सितम्बर से लापता था और बाद में उसका शव नजदीकी तालाब में बरामद हुआ। उसकी मौत कैसे हुई, यह अभी भी रहस्य बना हुआ है और मामले की जांच जारी है। नायब तहसीलदार सरस्वती नगर दिनेश शर्मा और उपप्रधान ग्राम पंचायत पंदराणु संत राम रांटा ने कहा कि देश की सेवा करने निकले बेटे को इस तरह खो देना असहनीय है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...