काँगड़ा: रहस्यमयी आग से सहमा परिवार, अचानक जलने लगता है सामान; बिजली विभाग भी असमान्य घटना की जांच में जुटा

--Advertisement--

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

धुपक्यारा पंचायत के संसार चंद जरियाल के घर में बीते तीन दिन से रहस्यमय तरीके से लग रही आग ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। हालांकि, सबसे राहत की बात यह है कि अब तक इस घटना में किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। सभी परिवारजन पूरी तरह सुरक्षित हैं।

यह अजीब घटनाक्रम रविवार को शुरू हुआ। पहले बिजली के एमसीबी पिघल गए। उसके बाद बिना कनेक्शन वाले बोर्ड और यहां तक कि बिना विद्युत लाइन के पंखे में भी अचानक आग लग गई। बिजली बोर्ड ने एहतियातन घर की सप्लाई पूरी तरह काट दी लेकिन आग का सिलसिला फिर भी नहीं रुका।

आग अब गद्दों और रजाइयों तक पहुंच चुकी है। इससे स्थिति और भी चिंताजनक बन गई है। स्थानीय प्रशासन और बिजली बोर्ड इस असामान्य घटना की जांच में जुटा है प्रभावित परिवार ने स्थानीय प्रशासन से शीघ्र घटना की जांच की मांग की है। यह परिवार तीन दिन से सोया तक नहीं है।

आग लगने का सिलसिला अभी भी जारी है। घर का सारा सामान बाहर निकालकर रख दिया है लेकिन बाहर रखे सामान में भी अपने आप ही आग लग रही है। मंगलवार रात दस बजे के करीब जयसिंहपुर से अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर गई हुई थी लेकिन इस आग के कारणों का कोई पता नहीं चल पा रहा है।

एसडीओ तुलसी राम के बोल

वहीं, विद्युत बोर्ड के एसडीओ तुलसी राम ने कहा कि बोर्ड ने मकान की बिजली तो तुरंत प्रभाव से काट दी है। इसके बाद भी यह घटना हो रही है। ऐसे में अब विशेषज्ञ ही बता सकते हैं कि आग लगने के क्या कारण हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...