किताबें खरीदने बाजार गई 19 वर्षीय युवती सानिया वर्मा लापता

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

पुलिस थाना गगरेट के तहत बढेड़ा राजपूतां की 19 वर्षीय युवती अचानक लापता हो गई। काफी तलाश के बाद युवती का पता न चलने पर परिजनों ने गगरेट पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर लापता की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक बढेड़ा राजपूतां की सानिया वर्मा 13 सितंबर को दोपहर अढ़ाई बजे घर से ऊना बाजार किताबें खरीदने के लिए गई थी, लेकिन देर शाम तक घर वापिस नहीं लौटी। सानिया के परिजनों ने पहले रिश्तेदारों और आस-पास के इलाकों में अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

परिजनों की मानें तो सानिया वर्मा का शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे तक फोन चालू था। सानिया की माता ने फोन पर कई बार कॉल की, कॉल की घंटी भी बजी, लेकिन सानिया ने रिसीव नहीं किया। इसके कुछ समय बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।

सानिया के पिता मुकेश कुमार वर्मा बिजली विभाग में जूनियर असिस्टेंट के पद पर कार्यरत हैं और वर्तमान में मनाली में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी ऊना में आईटीआई (इलेक्ट्रिशियन ट्रेड) कर रही थी और इसी माह से उसने ऊना जाना शुरू किया था।

एएसपी ऊना संजीव भाटिया के बोल

एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार युवती की तलाश शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...