ज्वाली: फारियां में फ्रिज से पानी की बोतल निकालते समय करंट लगने से व्यक्ति की मौत

--Advertisement--

ज्वाली – शिवू ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में एक व्यक्ति की फ्रिज से करंट लगने के कारण मौत हो गई। ज्वाली पुलिस थाना क्षेत्र के पंचायत फारियां में यह दुखद घटना घटी है। इस हादसे में 43 वर्षीय कुलदीप कुमार की फ्रिज से करंट लगने से मृत्यु हो गई।

कुलदीप करडियाल गांव के निवासी थे। यह घटना रविवार शाम करीब 6 बजे हुई। कुलदीप कुमार घर में फ्रिज से पानी की बोतल लेने गए थे। जैसे ही उन्होंने फ्रिज को छुआ, उन्हें करंट लगा। परिवार के सदस्यों ने तुरंत उन्हें नागरिक अस्पताल ज्वाली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

इस घटना की सूचना जवाली पुलिस थाना को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। ज्वाली के डीएसपी बीरी सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल नूरपुर भेज दिया है। आगे की जांच से यह स्पष्ट होगा कि इस घटना के पीछे क्या कारण थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...