कांगड़ा चम्बा उत्सव में हिमाचली लोक गायक आर्य भरमौरी को किया जायेगा सम्मानित

--Advertisement--

कांगड़ा चम्बा उत्सव में हिमाचली लोक गायक आर्य भरमौरी को पांच अक्तूबर को किया जाएगा सम्मानित।

चम्बा – भूषण गुरूंग 

हिमाचल प्रदेश के लोक संगीत क्षेत्र के लोकप्रिय कलाकार आर्य भरमौरी को कांगड़ा चंबा उत्सव में उनके योगदान और लोक संस्कृति के प्रचार – प्रसार के लिए सम्मानित किया जाएगा। यह समारोह पांच अक्तूबर को सागर पैलेस , मटौर में आयोजित होगा।

आर्य भरमौरी चंबा जिले के भरमौर क्षेत्र के गोसन गांव के निवासी है। उन्होनें दूरदर्शन शिमला के लोकप्रिय कार्यक्रम ’नमस्ते हिमाचल’ में भी अपनी प्रस्तुति देकर हिमाचल की लोक संस्कृति को राष्ट्रमंच तक पहुंचाया है। उनकी मधुर आवाज और भावपूर्ण प्रस्तुति ने दर्शकों और संगीत प्रेमियों के बीच उन्हें खास पहचान दिलाई है।

कांगड़ा चंबा उत्सव में स्थानीय गणमान्य लोग, कलाकार और क्षेत्रीय प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। आयोजकों ने कहा इस प्रकार के सम्मान युवा कलाकारों को प्रोत्साहित करने और हिमाचल की सांस्कृतिक विरासत को सरंक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।

आर्य भरमौरी ने इस अवसर पर कहा, ” यह सम्मान मेरे लिए गर्व का अवसर है। यह पुरस्कार केवल मेरे लिए नहीं, बल्कि हिमाचल की लोक संस्कृति को आगे बढ़ाने वाले सभी कलाकारों के लिए है। मैं आने वाले समय ओर भी लोक गीतों के माध्यम से हमारी संस्कृति का प्रचार जारी रखूंगा।”

उत्सव में उनकी प्रस्तुति और सम्मान समारोह को दर्शकों और संगीत प्रेमियों के लिए यादगार बनाने की योजना है। उनके आगामी कार्यक्रमों और प्रस्तुतियो की जानकारी उनके सोशल मीडिया और स्थानीय मीडिया चैनलों के माध्यम से उपलब्ध होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...