जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान के तहत भरमोर और पांगी में विकसित होंगे होम स्टे

--Advertisement--

जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान के तहत भरमोर और पांगी में विकसित होंगे होम स्टे, नए होम स्टे निर्माण के लिए दिए जाएंगे 5 लाख – उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

चम्बा – भूषण गुरूंग

उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि भारत सरकार की स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के अंतर्गत जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान के तहत जनजातीय क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गांवों में होम स्टे विकसित किए जाएंगे। वे आज राष्ट्रीय सूचना केंद्र में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।

उन्होंने बताया कि जिला के जनजातीय क्षेत्रों भरमौर और पांगी में होम स्टे विकसित करने के उद्देश्य से पर्यटन संभावित गांवों के क्लस्टर बनाए जाएंगे। प्रत्येक क्लस्टर में 4 से 5 गांव शामिल होंगे और प्रत्येक क्लस्टर से 6 से 10 आवेदनों को स्वीकृत किया जाएगा।

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनजातीय क्षेत्रों में विकसित किए जाने वाले होम स्टे की औपचारिकताएं तय समय सीमा के भीतर पूर्ण की जाएं।

उन्होंने बताया कि नए होम स्टे निर्माण के लिए 5 लाख और पुराने होम स्टे के मरम्मत कार्य के लिए 3 लाख की धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर आवासीय आयुक्त पांगी रमन घरसंगी तथा अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर कुलबीर सिंह राणा वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए। वहीं जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा और नोट ऑन मैप से मनुज शर्मा भी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...