सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइज़र के कुल 120 पदों पर भर्ती, मिलेगा 24000 तक वेतन 

--Advertisement--

सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइज़र के कुल 120 पदों पर भर्ती, मिलेगा 24000 तक वेतन।

हिमखबर डेस्क 

जिला रोजगार अधिकारी कुल्लू जितेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मैसर्ज एसआईएस (SIS) सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, आरटीए बिलासपुर, हि०प्र० द्वारा पुरुष उम्मीदवारों के लिए सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइज़र के कुल 120 रिक्त पदों को भरने हेतु मांग अधिसूचित की गई है। उक्त भर्ती नियोक्ता द्वारा जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू और उप रोजगार कार्यालय बंजार में आयोजित की जाएगी।

रिक्तियों के लिए आवश्यक योग्यता दसवीं पास, लम्वाई 165 से०मी० और उससे अधिक तथा आयु 19 से 40 वर्ष के बीच तथा वजन 55 कि ग्रा to 95 कि ग्रा होना चाहिए। वेतनमान Rs. 19,500/- से Rs. 24,000/- मासिक होगा तथा नौकरी का कार्यस्थल हि० प्र० तथा चंडीगढ़ है।

योग्य पुरुष उम्मीदवारों से अनुरोध है कि अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित दिनांक 23.08.2025 को प्रातः 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में तथा दिनांक 28.08.2025 को प्रातः 11 बजे उप रोजगार कार्यालय बंजार, जिला कुल्लू में पहुँच कर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते है।

उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश के रोजगार कार्यालय में पंजीकृत हो और यदि पंजीकृत नहीं हैं तो ऑनलाइन अपना पंजीकरण करवा ले तथा इंटरव्यू के लिए ऑनलाइन आवेदन करें।

इच्छुक तथा योग्य उमीदवारो से अनुरोध है की वह ऑनलाइन पंजीकरण के लिए www.eemis.hp.nic.in पोर्टल पर जाएं

अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू 01902222522 पर संपर्क करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...