फतेहपुर की पंचायत रियाली के सभी स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र कल रहेंगे बंद, लिखित आदेश जारी

--Advertisement--

फतेहपुर – अनिल शर्मा 

पौंग बांध से अधिक मात्रा में पानी छोड़ने की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने 20 अगस्त को पंचायत रियाली के समस्त सरकारी स्कूलों व निजी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों को बन्द रखने के लिखित आदेश जारी किए हैं।

एसडीएम फतेहपुर विश्रुत भारती

एसडीएम फतेहपुर विश्रुत भारती ने कहा कि स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में आते-जाते समय किसी किस्म की कोई अप्रिय घटना घटित न हो,इसके चलते सरकारी-निजी स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों को बन्द रखने का लिखित निर्देश जारी किया है। उन्होंने जनता से भी अपील की है कि नदी किनारे न जाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related