बस स्टैंड पर अचानक चक्कर आने से गिरी 22 वर्षीय युवती, मौत

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे 

नाहन शहर के बस स्टैंड पर सोमवार दोपहर को एक दर्दनाक हादसा पेश आया। अचानक चक्कर आने से 22 वर्षीय युवती गिर पड़ी और कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई।

मृतका की पहचान पूनम शर्मा (22) पुत्री विद्या दत्त शर्मा, निवासी धीरथ पंचायत बनेठी (नाहन) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार पूनम किसी काम से नाहन आई थी। बस स्टैंड परिसर में इसी दौरान अचानक उसे चक्कर आया और वह गिर गई।

आस-पास के लोगों ने तुरंत उसे गंभीर हालत में नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने बताया कि पूनम पहले से दिल की बीमारी से पीड़ित थी और इसी कारण इलाज करवाने नाहन आई हुई थी। उधर, सूचना मिलते ही युवती के माता-पिता भी अस्पताल पहुंच गए।

एएसपी योगेश रोल्टा के बोल 

एएसपी योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...