रात को लगे भूकंप के झटके, कुठारना ट्रेकिंग साईट रहा केंद्र बिंदु 

--Advertisement--

रात को लगे भूकंप के झटके, कुठारना ट्रेकिंग साईट रहा केंद्र बिंदु 

हिमखबर डेस्क 

पालमपुर क्षेत्र में जोरदार भूकंप के झटके अनुभव किए गए। रात्रि लगभग 9 बजकर 28 मिनट व 32 सेकंड पर यह भूकंप के झटके अनुभव किए गए। भूकंप के झटके आते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप समूचे कांगड़ा जनपद के साथ-साथ चंबा में भी अनुभव किया गया है।

फिलहाल किसी हानि की सूचना नहीं है। भूकंप को 23 किमी उत्तर पूर्व में अनुभव किया गया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.9 रही। भूकंप का केंद्र बिंदु अक्षांश: 32.3391, देशांतर: 76.5259 व गहराई: 0.7 किमी आंकी गई है।

भूकंप का केंद्र बिंदु धर्मशाला के 5 किलोमीटर नॉर्थ ईस्ट में रहा। विदित रहे कि कांगड़ा जनपद का लगभग 98 प्रतिशत भूभाग भूकंप की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील है तथा इस भूकंप मानचित्र पर अति संवेदनशील जोन 5 के अंतर्गत रखा गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...