गैलेंट 25 पंजाब रेजीमेंट के भूतपूर्व सैनिकों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में किया 1.40 लाख रुपये का योगदान

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश भूतपूर्व सैनिक कल्याण एवं विकास समिति के प्रदेशाध्यक्ष तथा भूतपूर्व सैनिक जिला बिलासपुर के जिलाध्यक्ष सेवानिवृत्त कैप्टन बालक राम शर्मा की अगुवाई में हिमाचल प्रदेश व् गैलेंट 25 पंजाब रेजीमेंट के सेवानिवृत्त सैनिकों ने आज उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख 40 हजार रुपये का चेक भेंट किया।

कैप्टन बालक राम शर्मा ने बताया कि गैलेंट 25 पंजाब रेजीमेंट के सेवानिवृत्त सैनिकों ने अपनी नेक कमाई से मंडी आपदा प्रभावितों की सहायता के लिए यह राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में अर्पित की है। उपायुक्त ने इस पुनीत कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर सेवानिवृत्त कैप्टन नंद लाल शर्मा, राज कुमार ठाकुर, सूबेदार जगदीश चंद, मदन लाल, गोपाल दास, हवलदार गोपाल ठाकुर, प्रकाश चंद, मस्त राम और लाभ सिंह उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...