प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत हरिपुर आदर्श ग्राम पंचायत के रूप में चयनित

--Advertisement--

एक करोड़ की मिलेगी राशि अनुदान स्वरूप, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने सोलर पॉवर प्लांट के लिए डीपीआर बनाने के दिए निर्देश।

चम्बा – भूषण गुरूंग 

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत ज़िला मुख्यालय के समीप स्थित पंचायत हरिपुर को आदर्श ग्राम पंचायत के रूप में चयनित किया गया है।

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने यह जानकारी आज राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के वीडियो कॉन्फ्रेंस कक्ष में आयोजित ज़िला स्तरीय समिति की बैठक में दी।

उपायुक्त ने बताया कि ग्राम पंचायत हरिपुर को इस योजना के अंतर्गत आदर्श सोलर गांव के रूप में विकसित करने के लिए एक करोड़ की राशि अनुदान स्वरूप मिलेगी।

मुकेश रेपसवाल ने परियोजना अधिकारी हिम ऊर्जा को पंचायत में सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए विस्तृत परियोजना प्रस्ताव (डीपीआर) तैयार करने को कहा।

साथ में उन्होंने यह भी निर्देश दिए की जनसाधारण में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी और जागरूकता को लेकर प्रचार सामग्री तैयार कर खंड विकास अधिकारियों को उपलब्ध करवाई जाए।

उन्होंने प्रधान ग्राम पंचायत हरिपुर को आगामी ग्राम सभा की बैठक में मामले को चर्चा के लिए रखने को कहा।

बैठक में कार्यवाही का संचालन परियोजना अधिकारी एवं ऊर्जा शशिकांत डोगरा ने किया। उन्होंने योजना के विभिन्न घटकों की भी विस्तृत जानकारी प्रदान की।

ये रहे उपस्थित 

ज़िला स्तरीय समिति के गैर सरकारी सदस्यों में अध्यक्ष ज़िला कृषि उपज एवं विपणन समिति ललित ठाकुर, प्रधान ग्राम पंचायत उदयपुर ओंकार सिंह, करियां दीपक राणा, सरोल विजय कुमार, साहू-पधर पूजा शर्मा, हरिपुर पूजा कुमारी तथा सरकारी सदस्यों में अधिशासी अभियंता विद्युत प्रवेश ठाकुर, खंड विकास अधिकारी महेश ठाकुर बैठक में उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

DC ऑफिस के बाहर मची अफरा-तफरी! बेकाबू ट्राले ने 5 गाड़ियों को मारी टक्कर

हिमाचल में DC ऑफिस के बाहर बेकाबू ट्राले ने...

कांगड़ा: ढलियारा के तीखे मोड़ पर बेकाबू हुआ लकड़ी से लदा ट्रक, चालक की गई जान

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ढलियारा में तीखे...

धनतेरस पर हिमाचल में दर्दनाक हादसा, बोलेरो खाई में गिरी; 1 की मौत, 10 घायल

हिमाचल प्रदेश में धनतेरस के दिन दर्दनाक सड़क हादसा...