नहाते वक्त बना लिया वीडियो और फिर करने लगा ब्लैकमेल, जबरन बनाता रहा शारीरिक संबंध

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

कोटखाई के एक क्षेत्र में एक महिला के साथ ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत पीडि़त महिला ने शिमला पुलिस को दी है। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पीडि़ता का पति सरकारी महकमे में कार्यरत है और साल 2022 में उसकी पोस्टिंग कोटखाई में हुई थी। इस दौरान उन्होंने कोटखाई के एक गांव में रहने के लिए किराए पर मकान लिया।

पीडि़ता ने शिकायत में बताया कि जुब्बल के रहने वाला अनिल नाम का शख्स परिवार से पुरानी जान पहचान के कारण उनके घर आता था।

इसी दौरान एक दिन अनिल ने उन्हें नहाते हुए गुपचुप तरीके से वीडियो बना लिया और फिर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

इस दौरान अनिल ने धमकी दी कि अगर उससे शारीरिक संबंध नहीं बनाए, तो वह वीडियो को वायरल कर देगा। इस डर से आरोपी ने महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया।

पीडि़ता का आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी नहीं रुका और उसने व्हॉट्सऐप वीडियो कॉल के जरिए भी वीडियो रिकॉर्ड किए और वायरल करने की धमकी दी। इतना ही नहीं, आरोपी की पत्नी ने भी महिला को धमकाया।

एएसपी शिमला नवदीप सिंह के बोल 

उधर, एएसपी शिमला नवदीप सिंह का कहना है कि पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर महिला पुलिस थाना शिमला में बीएनएस की धारा 64(2)(एम) व 351(2) के तहत केस

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...