उत्तरकाशी के धराली गांव में फटा बादल, चार की मौत, 50 लापता

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बड़ा हादसा पेश आया है। यहां मंगलवार को गंगोत्री धाम और मुखवा के पास स्थित धराली गांव में बादल फटने से एक नाले में भारी उफान आ गया । भारी मात्रा में नाले का पानी पहाड़ी से नीचे की ओर आया और निचले इलाकों में कई घर पूरी तरह से तबाह हो गए।

इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि नाले के पानी के साथ मलबा भी आया है। बादल फटने की इस घटना में अब तक 4 लोगों की मौत की खबर सामने आई है, जबकि 50 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं।

नाले में बहकर आए मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। इलाके में अभी भी बारिश जारी है और बादल फटने का खतरा बना हुआ है। प्रशासन की ओर से लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी गई है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...