हिमाचल के धरूं गांव में घर में घुसा अजगर, बरामदे में बैठे कुत्ते को निगल गया…परिवार में मचा हड़कंप, शोर सुनकर दौड़े आए ग्रामीण

--Advertisement--

अजगर ने कुतिया को निगला, गांव में दहशत, वन विभाग ने अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा, ग्रामीणों से वन्यजीव दिखने पर सूचित करने की अपील।

ऊना – अमित शर्मा

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर उप-तहसील जोल की ग्राम पंचायत कठोह के गांव धरूं में मंगलवार सुबह एक विशालकाय अजगर ने घर के बरामदे में बैठी कुतिया को अपना निवाला बना लिया, जिससे गांव में दहशत का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, संध्या देवी निवासी धरूं अपने पोते योगेश के साथ घर के बरामदे में सो रही थीं। बरामदे के एक कोने में स्थित बाथरूम के पास एक कुतिया बैठी थी। इसी दौरान एक बड़ा अजगर अचानक वहां पहुंचा और कुतिया पर हमला कर उसे जकड़ लिया।

संध्या देवी ने जैसे ही यह दृश्य देखा, उन्होंने जोर-जोर से शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, अजगर कुतिया को पूरी तरह निगल चुका था। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के ब्लॉक ऑफिसर संजीव रंधावा अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया गया।

डीएफओ ऊना सुशिल राणा के बोल

डीएफओ ऊना सुशिल राणा ने बताया कि यह अजगर संभवतः जंगल से भोजन की तलाश में गांव की ओर आया होगा।उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि ऐसे किसी भी वन्यजीव को देखकर घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत वन विभाग को सूचित करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...