पंचायत प्रधान का पति चरस के साथ गिरफ्तार, साथी भी दबोचा

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

थाना रक्कड़ पुलिस ने मंगलवार सुबह एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 140 ग्राम चरस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी संदीप पटियाल के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने सुबह करीब 9 बजे कलोहा क्षेत्र में नाका लगाया था। इसी दौरान एक ऑल्टो कार को जांच के लिए रोका गया। कार की तलाशी लेने पर उसमें सवार विजय कुमार (पुत्र इंदर चंद, निवासी गरली, उम्र 52 वर्ष) और मनीष कुमार (पुत्र वैली राम, निवासी रक्कड़, उम्र 33 वर्ष) के कब्जे से 140 ग्राम चरस बरामद की गई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ मादक द्रव्य एवं मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम (ND&PS Act) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी विजय कुमार की पत्नी शशि लता वर्तमान में गरली पंचायत की प्रधान हैं। इसके अलावा वह आशा वर्कर यूनियन हिमाचल प्रदेश की महामंत्री और अखिल भारतीय आशा कर्मचारी महासंघ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं।

पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई को क्षेत्र में नशे के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। स्थानीय लोग इस पर तीव्र प्रतिक्रिया दे रहे हैं और प्रशासन से नशे के खिलाफ कठोर कदमों की अपेक्षा कर रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गर्मियों में ‘छीछा’ नहीं खाया तो क्या खाया, लाजवाब है हिमाचल की यह चटनी

हिमखबर डेस्क आम का सीजन है और गर्मियां चरम पर हैं।...

तो गांव में कोई कुंवारा नहीं रहता…पंचायत चुनावों के बीच सामने आई नौजवानों की टीस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में इन दिनों पंचायत चुनावों का शोर...