राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर में “नशीले पदार्थों के सेवन व शिक्षण संस्थानों में रैगिंग” विषयों पर वक्तव्य का आयोजन

--Advertisement--

राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर में “नशीले पदार्थों के सेवन व शिक्षण संस्थानों में रैगिंग” विषयों पर वक्तव्य का आयोजन।

नूरपुर – स्वर्ण राणा 

आज दिनांक 28 जुलाई 2025 को राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर में प्राचार्य डॉ अनिल कुमार ठाकुर के दिशा निर्देशन में महाविद्यालय की नशा निवारण समिति व एंटी रैगिंग समिति के सदस्यों डॉ दिलजीत सिंह, प्रो मनजीत सिंह, डॉ अनिल कुमार, प्रो अल्का,, प्रो मोनिका, प्रो भारती व डॉ॰ रोहित कुमार द्वारा संयुक्त रूप से “ नशीले पदार्थो के सेवन व शिक्षण संस्थानों में रैगिंग” विषयों पर जागरूकता हेतु वक्तव्य का आयोजन करावाया गया।

इस कार्यक्रम में विशेषज्ञ के तौर पर आए हुए नूरपुर कोर्ट में कार्यरत वकील एस के गुप्ता द्वारा इन विषयों पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के लगभग 170 विद्यार्थी मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत में नशा निवारण समिति के संयोजक डॉ दिलजीत सिंह द्वारा विशेषज्ञ का स्वागत कर विद्यार्थियों को कार्यक्रम के विषय नशीले पदार्थो व रैगिंग पर संक्षिप्त जानकारी प्रदान की।

उसके पश्चात विशेषज्ञ एस के गुप्ता द्वारा कार्यक्रम के दौरान “नशीले पदार्थों के सेवन” विषय के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आज के दौर में हिमाचल प्रदेश में भी कई तरह के नशीले पदार्थो जैसे भांग, चरस, गांजा, अफीम, ब्राउन शुगर तथा चिट्टा इत्यादि का प्रचलन नवयुवकों में बढ़ रहा है।

इसके सुधार हेतु उन्हें जागरूक करना व जो युवक नशे के आदी हो चुके हैं उनका चिकित्सालय में इलाज करवाना जरूरी हो गया है। नशीले पदार्थों मे ड्रग पेडलिंग व ड्रग स्मगलिंग में संलग्न व्यक्तियों के लिए कानून द्वारा सजा का प्रावधान भी बताया गया।

इसके साथ ही उन्होंने नशीले पदार्थों से दूर रहने व इससे बचने के उपायों और अपने समय को उपयोगी गतिविधियों में लगाए रखने के लिए विद्यार्थीयों को प्रोत्साहित किया।

इसके पश्चात कार्यक्रम के अगले भाग में विषय “शिक्षण संस्थानों में रैगिंग” के बारे में बताया गया। जिसमें उन्होंने कहा कि कानूनी नियमों के अंतर्गत रैगिंग को आज के समय में एक अपराध की श्रेणी में गिना जाता है तथा जो भी विद्यार्थी इसमें संलग्न पाए जाते हैं।

उनके लिए माननीय कोर्ट द्वारा सजा का प्रावधान भी किया गया है। इसलिए विद्यार्थियों को रैगिंग ना तो खुद करनी चाहिए और ना ही दूसरों को उसमें भागीदार बनाना चाहिए ।

कार्यक्रम के दूसरे भाग में एंटी रैगिंग समिति के संयोजक प्रो मनजीत सिंह द्वारा भी विद्यार्थियों को संबोधित कर उन्हें नशीले पदार्थो व रैगिंग के बारे में संवेदनशील व जागरूक रहने को कहा व इससे दूर रहने के उपायों बारे में भी चर्चा की।

इस अवसर पर महाविद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में विशेषज्ञ, इसमें उपस्थित शिक्षकों व विद्यार्थियों का धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत कर उनका अभिवादन व्यक्त किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...