”करंगड़ नाग की महिमा” भजन का विमोचन

--Advertisement--

मास्टर सुरेश के भजन का पूर्व विधायक पवन नैय्यर ने किया विमोचन

चम्बा – भूषण गुरुंग

चम्बा जिला की साल घाटी से सबंध रखने वाले पल्हुंई पंचायत के निवासी मास्टर सुरेश के भजन “करंगड़ नाग की महिमा” का विमोचन आज यूट्यूब पर किया गया। यह विमोचन चम्बा सदर के पूर्व विधायक पवन नैय्यर द्वारा किया गया।

इस गाने को मास्टर सुरेश ने गाया है तथा लिखा भी उन्होने ही है। इसे संगीत सीपी स्टूडियो शाहपुर ने दिया है व वीडियो बॉबी ठाकुर ने शूट किया है, जबकि निर्देशन सुभाष प्रिंस ने किया है।

इस अवसर पर मास्टर सुरेश ने पूर्व विधायक के साथ साथ अपनी पूरी टीम का धन्यवाद किया। उन्होने कहा कि पिछले पंद्रह सालों से वो मेलों जातर ओर जागरण में गा रहे हैं परंतु पहली बार यह भजन रिकार्ड किया है।

इस मौके पर पूर्व विधायक ने सुरेश को बधाई दी। उन्होने कहा कि मास्टर सुरेश काफी अच्छा गाते हैं। उन्होने बताया कि जो भजन आज रलीज किया है उसे काफी सुंदर गाया है। उन्होने दर्शकों से ज्यादा से ज्यादा स्पोर्ट की अपील की।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्षा नीलम नैय्यर, जिला परिषद सदस्य करियां वार्ड मनोज कुमार साहो मण्डल के भाजपा मण्डलाध्यक्ष विजय भारद्वाज, उप-प्रधान पल्हुंई पंचायत मोनू कुमार, गायक सुभाष प्रिंस, हसनदीन, अशोक कुमार, किशन चंद इत्यादि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बसाल में भीषण अग्निकांड, मजदूरों के 100 से ज्यादा आशियाने जलकर राख

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक भीषण...

पंचायत चुनावों में बहसबाजी के दौरान युवक की मौत, शराब पीने के बाद हुई कहासुनी

हिमखबर डेस्क दाड़लाघाट क्षेत्र की पंचायत बरायली के गांव डवारू निवासी...