कबूतरबाजी के आरोप में पुलिस ने युवती को किया गिरफ्तार, लाखों की ठगी का है आरोप

--Advertisement--

कबूतरबाजी के आरोप में पुलिस ने युवती को किया गिरफ्तार, लाखों की ठगी का है आरोप

हिमखबर डेस्क

सदर थाना के तहत कबूतरबाजी के केस में एक युवती को गिरफ्तार किया गया है। मामला दो साल पुराना है। युवती की पुलिस को पिछले लंबे समय से तलाश थी, लेकिन इसे पकड़ने में पुलिस को कामयाबी नहीं मिल रही थी। आरोपी युवती का भाई भी इस मामले में जमानत पर चल रहा है।

आरोपी युवती को पुलिस ने पंजाब के जीरकपुर में ढकोली से गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती पंजाब में जीरकपुर मोहाली की रहने वाली है। आरोप है कि दो साल पहले सदर थाना हमीरपुर के तहत रहने वाले स्थानीय युवक से युवती और उसके भाई ने विदेश भेजने के नाम पर 15 लाख 28 हजार 700 रुपये की ठगी की थी।

आरोपियों ने पीड़ित को विदेश भेजने और वहां नौकरी दिलवाने का झांसा देकर पैसे ठगे थे। लंबे समय तक विदेश न भेजने पर युवक को अपने साथ ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद युवक ने दोनों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी।

शिकायत मिलने पर हमीरपुर पुलिस ने आईपीसी की धारा 420,120 बी के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवती के भाई और मामले के मास्टरमाइंड प्रिस को गिरफ्तार किया, लेकिन आरोपी युवती पुलिस को बार बार चकमा दे रही थी।

अब पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया है। युवती सैलून में काम कर रही थी, लेकिन बार बार पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो जाती थी, लेकिन इस बार पीओ सेल की टीम के हाथ में कामयाबी लग गई।

एसपी हमीरपुर भगत सिंह के बोल 

वहीं एसपी हमीरपुर भगत सिंह ने बताया कि ‘पुलिस जांच में यह सामने आया कि आरोपी युवती प्रीति के बैंक खाते में धोखाधड़ी की कुल राशि का 5 लाख 70 हजार रुपये जमा हुआ था। प्रीति और प्रिंस आपस में भाई बहन हैं। कबूतरबाजी का काम प्रिंस किया करता था। जो मौजूदा समय में जमानत पर चल रहा है। हमीरपुर पुलिस की टीम ने आरोपी महिला को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...