मिंजर मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 21 व 22 जुलाई को होंगे कलाकारों के ऑडिशन

--Advertisement--

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में होंगे ऑडिशन

चम्बा – भूषण गुरुंग

अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 के अंतर्गत आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के इच्छुक कलाकारों के लिए 21 व 22 जुलाई को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में ऑडिशन (स्वर परीक्षा) का आयोजन किया जा रहा है।

यह जानकारी अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मेहरा ने दी। उन्होंने बताया कि कलाकारों के चयन प्रक्रिया को लेकर   तीन ऑडिशन कमेटियों का गठन किया गया है। ऑडिशन दोनों दिन प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक लिए जाएंगे।

21 जुलाई को भरमौर, पांगी, सलूणी, चुराह, भटियात तथा डलहौजी उपमंडलों से संबंधित कलाकारों के ऑडिशन लिए जाएंगे। चंबा उपमंडल एवं जिला से बाहर के कलाकारों के ऑडिशन 22 जुलाई को  होंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...