आपदा प्रभावितों के लिए 18 जुलाई को थुनाग में लगेगा विशेष स्वास्थ्य शिविर

--Advertisement--

आयुर्वेदिक औषधि, योग परामर्श और पोषण संबंधी सलाह भी दी जाएगी

मंडी, 16 जुलाई – हिमखबर डेस्क

सराज में हुई भीषण प्राकृतिक आपदा से प्रभावित नागरिकों की स्वास्थ्य आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आयुष विभाग मंडी 18 जुलाई को थुनाग में एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करने जा रहा है। इस शिविर में प्रभावित नागरिकों को आयुष पद्धति पर आधारित निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

शिविर में आयुर्वेद विशेषज्ञों की टीम द्वारा नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली आयुष औषधियों का वितरण किया जाएगा। प्राकृतिक आपदा से आए मानसिक तनाव को कम करने के लिए योग परामर्श दिया जाएगा, वहीं नागरिकों को संतुलित आहार और जीवनशैली में सुधार से संबंधित उपयोगी सुझाव भी दिए जाएंगे।

जिला आयुष अधिकारी डॉ राजेश कुमार कालिया ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में भाग लें और स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में हाल ही में हुई भीषण त्रासदी ने स्थानीय निवासियों के जीवन को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। इस आपात स्थिति में लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से यह विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...