परिवहन निगम की बस में युवक से पकड़ी 94 ग्राम चरस

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

जिले के प्रवेश द्वार तुनूहट्टी में पुलिस ने निगम की बस में सवार एक व्यक्ति से 94 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाना चुबाड़ी में उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

मंगलवार को पुलिस चेक पोस्ट तुनूहट्टी में रोजमर्रा की तरह पुलिस दल चेक पोस्ट प्रभारी ए.एस.आई. विवेक कुमार की अगुवाई में आने जाने वाले वाहनों की जांच कर रहा था। तवी दोपहर करीब एक बजे चंबा से पठानकोट रूट पर जा रही निगम की बस नंबर एच.पी. 73 – 8882 को जब जांच के लिए रोका गया।

पुलिस दल ने जब बस में रखे गए सामान और उसमे बैठे हुए यात्रियों की गहनता से जांच शुरू की तो बस में ही सवार एक व्यक्ति जांच के दौरान थोड़ा घबराने लगा । व्यक्ति को घबराया देख पुलिस ने शक के आधार पर जब उक्त व्यक्ति के बैग की गहनता से जांच की तो बैग से कुल 94 ग्राम चरस बरामद की गई।

पूछताछ में आरोपी की पहचान हरी सिंह पुत्र टेक चंद (38) निवासी टटरोग डाकघर दियोला तहसील चुराह जिला चम्बा के रूप में पाई गई। पुलिस ने मौके पर ही चरस को अपने कब्जे में लेकर चरस आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना चुबाड़ी में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

डीएसपी चुवाड़ी योगराज चंदेल के बोल

मामले की पुष्टि डीएसपी चुबाड़ी योगराज चंदेल ने करते हुए बताया कि पुलिस इस मामले की आगामी जांच में जुट गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...