तुगलकी फरमानों को निरस्त करें विद्युत बोर्ड प्रबंधन वर्ग

--Advertisement--

नूरपुर – स्वर्ण राणा

विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम नूरपुर की टीम डोर टू डोर अभियान के तहत गांव टटल, जोंटा नूरपुर क्षेत्र के विद्युत पेंशनरो को घर-घर जाकर फोरम की सदस्यता प्रदान की। इस अवसर पर फोरम के राज्य उपाध्यक्ष पवन मोहल ने कहा कि कर्मचारियों, पेंशनरों,इंजीनियरों, आऊटसोर्स कर्मचारियों के ज्वाइंट फ्रंट ने कर्मचारियों, पेंशनरो की मांग को लेकर 11 फरवरी 2025 से जिले बार महापंचायत करने की शुरुआत जिला हमीरपुर से की थी।

इसके बाद ऊना, चंबा बिलासपुर, रामपुर, सिरमौर और दिनांक 9 जुलाई 2025 को जिला कांगड़ा के धर्मशाला में महापंचायत का विशाल आयोजन किया। जिसमें जिला कांगड़ा से विद्युत परिवार से करीब 5000 सदस्यों ने भाग लिया। इस विशाल रैली को देखकर बोर्ड प्रबंधक वर्ग ने शांतिप्रिय आंदोलन को उग्र बनाने के लिए एक कार्यालय आदेश 10 जुलाई 2025 को जारी कर दिया कि विद्युत मुख्यालय और प्रदेश में विद्युत कार्यालय पर कर्मचारि, पेंशनर, अभियंता अपनी मांगों को उठाने के लिए विरोध प्रदर्शन नहीं कर सकते।

इस कार्यालय पत्र का हम पुरजोर विरोध करते हैं। इन कार्यालय आदेशों को बिधुत बोर्ड प्रबंधक तुरंत निरस्त करें। अन्यथा ज्वाइंट फ्रंट को बड़े आंदोलन में जाना पड़ेगा। और कर्मचारियों, पेंशनरों की आवाज को दबाने के लिए प्रयास बोर्ड प्रबंधन कर रहा है। इसे किसी भी कीमत पर सेहन नहीं किया जाएगा।

इस अवसर पर पेंशनर फोरम नूरपुर के सचिव अरुण सहोत्रा, ज्वाली पेंशनर फोरम से इंजीनियर कृष्ण धीमान , इंजिनियर संजय धीमान, पुनु राम फोरमैन, जोगिंदर सिंह, प्रताप सिंह ने संयुक्त बयान में कहा कि बर्ष 01/01/2016 से 31/03/2022 तक की अवधि के दौरान रिटायर कर्मचारियों को संशोधित बेतनमानों की बकाया राशि जिसमे रिवाइज ग्रेच्युटी की 20% बकाया राशि, रिवाइज लीव- इन- कैशमेंट ,संशोधित बेतनमानों की बकाया राशि की पहली किश्त ₹50000/आदि का भुगतान आज दिन तक नही किया गया।

और ना ही रिटायरी कर्मचारियों को मार्च 2024 के बाद लीव इन कैशमेंट, और ग्रेच्युटी की राशि का भी भुगतान नहीं किया गया। जिस कारण पेंशनरों में भारी रोष व्याप्त है। आज की इस बैठक के माध्यम से हमारी पुरजोर मांग रहेगी इन सभी बितीय लाभों लाभों को बोर्ड प्रबंधक वर्ग शीघ्र जारी करें।

मुख्यामंत्री श्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू जी से की हिमाचल प्रदेश में आप ने 1 लाख 35000 हजार सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन लागू कर दी गई मगर बिजली बोर्ड को इससे वंचित रखा गया है। बिधूत बोर्ड में शीघ्र पुरानी पेंशन योजना लागू कर दी जाय।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर कुलदीप सिंह, भारत भूषण, मोहिंदर सिंह , जरनेल सिंह, संतोख सिंह, करतार सिंह, सागर सिंह , प्रेम सिंह, ध्यान सिंह, जोगिंदर सिंह , किरपाल सिंह, प्रेम कुमार, मान सिंह , राम चंद, जय राम, प्रताप सिंह सहित 40 पेंसीनारो ने भाग लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...