मिनी सचिवालय परिसर में बेटे ने दोस्त के साथ मिलकर पिता पर दराट से किया हमला, जानें पूरा मामला

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बैजनाथ मिनी सचिवालय परिसर में मंगलवार सुबह 11:30 बजे बेटे ने अपने दोस्त के साथ पिता पर दराट से हमला कर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे विनोद कुमार को हिरासत में ले लिया है।

हमले में घायल लेखराज को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। आरोपी पपरोला के ठारु का रहने वाला बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पहले भी बाप-बेटे का झगड़ा हुआ था।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को लेखराज न्यायालय में चल रहे मुकदमे की पेशी के लिए आया हुआ था। इसी दाैरान न्यायालय के समीप स्थित मिनी सचिवालय में गाड़ी में बैठे लेखराज पर उसके बेटे ने हमला कर दिया। घटना में लेखराज की गाड़ी को भी तोड़ दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के इलाके में BJP विधायक की ‘OPD’ पर विवाद, पुलिस के पहरे में हुआ इलाज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के पांगी-भरमौर से विधायक और न्यूरोसर्जन...

ITI और 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका, 22 अगस्त को होंगे साक्षात्कार

हमीरपुर में आईटीआई और 10वीं-12वीं पास युवाओं के साक्षात्कार...