राज्य स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन में चम्बा के विद्यार्थियों ने किया जिले का नाम रोशन

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

राज्य स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन में चम्बा जिले के विद्यार्थियों ने एक बार फिर श्रेष्ठ प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। इस अवसर को और भी खास बनाने के लिए उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल द्वारा डीसी कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सम्मेलन के विजेता छात्र और उनके गाइड शिक्षक गण विशेष आमंत्रित रहे।

उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने इन बच्चों के साथ प्रेरणा दायक संवाद किया। वहीं 3 छात्रों को आईएएस की भूमिका निभाने का मौका दिया गया। कार्यक्रम में न केवल बच्चों को सम्मानित किया गया, बल्कि उन्हें प्रशासनिक अधिकारियों से प्रत्यक्ष संवाद का भी अवसर मिला।

बच्चों ने जिलाधीश की भूमिका में विभिन्न प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा की, लोगों की समस्याएं सुलझाई और अपने विचार प्रस्तुत किए। इस प्रेरणादायक पहल में एडीएम चम्बा, एसपी चम्बा, एसी टू डीसी सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

छात्र छात्राओं के बोल

इस कार्यक्रम में शामिल छात्र छात्राओं ने बताया कि वे बहुत गौरव महसूस कर रहे हैं कि आज उपायुक्त के साथ उनका सीधा संवाद हुआ है। उन्हें जिलाधीश की भूमिका निभाने का मौका भी दिया गया, जिसमें उन्होंने लोगों की कई समस्याओं का समाधान किया। उन्होंने कहा कि ये उनके लिए काफी अच्छे पल रहे और आगे जाकर वे और कड़ी मेहनत करेंगे।

एलिमेंट्री शिक्षा उपनिदेशक शिक्षा भाग सिंह के बोल

इस मोके पर एलिमेंट्री शिक्षा उपनिदेशक भाग सिंह ने कहा कि चम्बा के लिए बहुत गौरव की बात है की हाल ही में राज्य स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन में चंबा के बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इन बच्चों के साथ आज उपायुक्त ने संवाद किया और उन्हें जिलाधीश की भूमिका निभाने का मौका दिया। उन्हें उम्मीद है कि इस तरह के प्रेरणादायक संवाद बच्चों का भविष्य संवारने में अहम भूमिका निभाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कंडाघाट में खाई में गिरी गाड़ी, 4 स्कूली बच्चों समेत महिला घायल; मचा हड़कंप

सोलन - रजनीश ठाकुर जिला सोलन कंडाघाट क्षेत्र में एक...

जोगिंद्रनगर से RCF सेंटर नौणी ट्रांसफर का विरोध, क्रमिक अनशन पर बैठे कर्मचारी

हिमखबर डेस्क जोगिंद्रनगर से क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र (RCFC) का...

मंडी में दर्दनाक हादसा: दवाड़ा टनल में दो ट्रकों की भीषण टक्कर, 4 की मौत; 7 घायल

हिमखबर डेस्क चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर दवाड़ा टनल में गुरुवार को...