हिमाचल की 2 खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चयन, चीन में दिखाएंगी दम

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

एशिया कप महिला सॉफ्टबाल प्रतियोगिता के लिए हिमाचल प्रदेश की 2 खिलाड़ियों का चयन भारतीय टीम में हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में जिला शिमला के कोटखाई की कविता ठाकुर व सिरमौर के नौहराधार की कृषिका शामिल हैं।

ये दोनों खिलाड़ी भारतीय टीम का मुख्य हिस्सा हैं। कविता 8 वर्ष से सॉफ्टबाल खेल रही है, जबकि कृषिका 5 वर्ष से सॉफ्टबाल खेल रही है।

ये दोनों खिलाड़ी अब भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए टीम के अन्य सदस्यों व प्रबंधन के साथ चीन रवाना हो गई हैं।

रविवार को एशिया कप महिला सॉफ्टबाल प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम चीन के लिए रवाना हुई। यह प्रतियोगिता 14 से 20 जुलाई तक आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में 10 देश हिस्सा ले रहे हैं।

एशिया कप महिला सॉफ्टबाल प्रतियोगिता में शीर्ष 2 स्थानों पर रहने वाली टीमें वर्ष 2026 में होने वाले वर्ल्ड कप महिला सॉफ्टबाल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई होंगी।

सॉफ्टबाल एसोसिएशन ऑफ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष व चौपाल के विधायक बलबीर वर्मा, सचिव संतोष चौहान व एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि इन खिलाड़ियों का चयन भारतीय टीम में होना हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने इन खिलाड़ियों व भारतीय टीम को शुभकामनाएं दीं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...