मुश्किल वक्त में कांगड़ा भाजपा बाढ़ प्रभावितों के साथ, मंडी भेजी राहत सामग्री की एक और गाड़ी

--Advertisement--

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

मंडी के बाढ़ प्रभावितों के दुख में कांगड़ा भाजपा पूरी तरह उनका साथ निभा रही है। कुदरत की आई इस विपदा में जिला भाजपा का हर नेता और कार्यकर्ता बाढ़ प्रभावितों का साथ दे रहा है। पिछले कल जहां मटौर से भाजपा ने राहत सामग्री से भरी एक गाड़ी मंडी भेजी थी, वहीं मंगलवार को एक और गाड़ी जरूरत का सामान लेकर भाजपा ने रवाना की।

गाड़ी में खाना बनाने के जरूरी बरतन हैं, जिसकी लगभग 60 किट भेजी गई हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि मंडी की आपदा में हम उनके साथ हैं। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक पवन काजल के मटौर स्थित कार्यालय से यह गाड़ी सांसद डा. राजीव भारद्वाज व जिला अध्यक्ष सचिन शर्मा की अध्यक्षता में रवाना की गई।

इस दौरान विधायक पवन काजल और सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक विषयों को लेकर चर्चा भी की। इससे पहले सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज का मटौर पहुंचने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर विधायक पवन काजल, पूर्व विधायक अरुण कुमार मेहरा उर्फ कूका, जिला कांगड़ा भाजपा अध्यक्ष सचिन शर्मा, पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु, जिला महामंत्री देवेंद्र कोहली, राकेश चौहान पिंका, जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रंजू रस्तोगी, वीना थापा, धर्मशाला मंडलाध्यक्ष डॉ. विशाल नेहरिया, भुवनेश चौधरी, शाहपुर मंडलाध्यक्ष रवि दत्त शर्मा, अशोक वशिष्ठ, केशव नंद शर्मा, सुभाष पुरी, मंडलाध्यक्ष नगरोटा बगवां सोनू चौधरी, मंडल महामंत्री नगरोटा बगवां सत्यम दीवान, अजीत राणा, रजनीश मोना, नदीश ठाकुर, जगदीश आदि अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में दर्दनाक हादसा! खाई में गिरा बोलेरो कैंपर, 18 वर्षीय युवती की मौके पर मौत

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में दर्दनाक सड़क हादसा सामने...

हिमाचल में सनसनीखेज वारदात! भाई ने पत्नी संग मिलकर की छोटे भाई की हत्या, झील में फेंकी लाश

हिमाचल प्रदेश में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात...

नालागढ़ में चिट्टा तस्कर पर बड़ा एक्शन, बद्दी पुलिस ने डेढ़ करोड़ की संपत्ति की सीज

नालागढ़ में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए...