उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां 6 जुलाई से चंबा प्रवास पर

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां 6 जुलाई से चंबा जिले के प्रवास पर रहेंगे।
उप मुख्य सचेतक के जारी प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि वह 6 जुलाई को सुबह   रैत (कांगड़ा) से प्रस्थान कर सुबह 10.30 बजे कूंर पहुंचेंगे।

केवल सिंह पठानियां यहां लोगों की जन समस्याओं को सुनने के पश्चात एक धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। उनका रात्रि ठहराव लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह छतराड़ी में रहेगा।

केवल सिंह पठानियां 7 जुलाई को सुबह 10 बजे छतराड़ी से प्रस्थान करेंगे तथा दोपहर 12 बजे परिधि गृह चंबा पहुंचेंगे। वह यहां से दोपहर बाद खज्जियार को प्रस्थान करेंगे तथा उनका रात्रि ठहराव विश्राम गृह खज्जियार में रहेगा।

उप मुख्य सचेतक 8 जुलाई को सुबह खज्जियार से रैत-ज़िला कांगड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मनचाहा वाहन नंबर बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

 डिप्टी सीएम बोले, परिवहन विभाग ने वित्तीय प्रबंधन में...

ओएमएस ट्रायल के बाद शुरू होगी पठानकोट से बैजनाथ तक सीधी रेल

हिमखबर डेस्क पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल मार्ग पर 24 फरवरी को अंतिम...