NHAI ने घुट-घुटकर जीने को कर दिया मजबूर, भरी बरसात में डरावने दिन-रात

--Advertisement--

मूसलाधार बारिश में फोरलेन से सटे बिना डंगों के मकान किसी भी समय हो सकते हैं धराशायी, जाने के लिए रास्ता तक नहीं छोड़ा

हिमखबर डेस्क

पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर ठानपुरी पंचायत में बनवारी लाल व वीर सिंह के मकान ढहने की कगार पर पहुंच गए हैं। मूसलाधार बारिश में फोरलेन से सटे बिना डंगो के ये मकान किसी भी समय क्षतिग्रस्त हो सकते हैं।

मकान मालिक बनवारी लाल ने कहा कि एनएचएआई ने फोरलेन का काम काफी समय पहले से लगा रखा है, परंतु अभी तक दोनों मकानों को डंगा नहीं लगा सके हैं, जिसकी वजह से मकान गिरने की कगार पर पहुंच चुका है तथा गोशाला को भी खतरा बना हुआ है।

साथ में मकान से बाहर जाने को भी रास्ता नहीं छोड़ा गया है, जिसके कारण हमें गिरते हुए डंगे के साथ संकरी जगह से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिसकी वजह से रात के समय हमारा गिरने का भी खतरा बना रहता है। फोरलेन बनने से पहले हमारे घर से सडक़ तक खुला रास्ता था, जिसका अब नामोनिशान तक नहीं रह गया है।

मूसलाधार बारिश में हमें जागकर रात काटनी पड़ रही है। मकान व गोशाला गिरने का खतरा हर पल सताता रहता है। अगर जल्द डंगा न लगाया गया तो ऐसी भारी बारिशों में मकान व गोशाला का ढहना तय है। एनएचएआई वाले बरसात के बाद डंगे को लगाने को सोच रहे हैं, लेकिन ऐसी मूसलाधार बारिशों को बिना डंगे के मकान नहीं झेल पाएगा।

एक्सईएन संजीव सूद के बोल

एनएचएआई के एक्सईएन संजीव सूद ने कहा कि नीचे से डंगा लगा है। अब क्रेट लगाकर ऊपर तक उठाना है। अभी बारिशें हैं बरसात के बाद डंगा लगा दिया जाएगा। रही रास्ते की बात तो वह पंचायत के द्वारा निर्धारित किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...