बैंक अधिकारी ने अपने ही स्टाफ की युवतियों से की छेड़छाड़, मामला दर्ज

--Advertisement--

बैंक अधिकारी ने अपने ही स्टाफ की युवतियों से की छेड़छाड़, ऊना में पेश आया मामला।

ऊना – अमित शर्मा 

ऊना मुख्यालय स्थित एक नामी बैंक के अधिकारी पर दो महिला कर्मचारियों ने छेडछाड़ के संगीन आरोप लगाए हैं। युवतियों ने पुलिस के पास इस संबंध में शिकायत दर्ज करवा दी है।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। युवतियों का आरोप है कि उक्त बैंक अधिकारी कुछ समय से उनके साथ छेडछाड़ कर रहा है।

अधिकारी जब अपनी हरकतों से बाज नहीं आया, तो दोनों महिला कर्मचारियों ने महिला पुलिस थाना में शिकायत दी है, जिसमें उक्त अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिलाओं ने छेड़छाड़ का वीडियो भी बनाया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related